एशियाई कप में भारतीय फुटबाल टीम की ओर से खेलेंगे देहरादून के शाश्वत

देहरादून :- देहरादून निवासी युवा फुटबॉलर शाश्वत पंवार का चयन एशियाई कप के लिए भारतीय अंडर-17 टीम में हुआ है। शाश्वत बतौर फारवर्ड टीम में खेलते हुए नजर आएंगे। एशियाई कप के लिए शाश्वत बीते दो महीनों से स्पेन व जर्मनी में टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं।  देहरादून निवासी युवा फुटबॉलर शाश्वत पंवार का चयन एशियाई कप के लिए भारतीय अंडर-17 टीम में हुआ है।

शाश्वत बतौर फारवर्ड टीम में खेलते हुए नजर आएंगे। एशियाई कप के लिए शाश्वत बीते दो महीनों से स्पेन व जर्मनी में टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं।थाइलैंड में आगामी 16 जून से एशियाई कप का आयोजन शुरू हो रहा है। भारतीय टीम की जर्सी में दून के युवा फुटबॉलर शाश्वत पंवार बतौर फारवर्ड खेलते नजर आएंगे। उत्तराखंड से शाश्वत एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिनका चयन एशियाई कप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। पांच साल की उम्र से फुटबाल खेल रहे शाश्वतशाश्वत पंवार के पिता धीरेंद्र पंवार ने बताया कि शाश्वत ने पांच साल की उम्र से ही फुटबाल खेलना शुरू कर दिया था।

बचपन से ही वह फुटबाल के प्रति लगाव रखते थे, उनकी लगन को देखते हुए उनके पिता ने उन्हें प्रोफेशनल ट्रेनिंग शुरू कराई। बताया कि शाश्वत ने फुटबाल की बारीकियां बाइचुंग भूटिया एकेडमी से सीखी हैं। इसके बाद उनका चयन भारतीय कैंप के लिए हुआ। जिसमें उन्होंने जर्मनी व स्पेन में बीते दो महीनों तक अभ्यास व अभ्यास मैच खेले। यहां से उनका चयन भारतीय अंडर-17 टीम में हुआ जो आगामी एशियाई कप में देश का प्रतिनिधित्व करेगी।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours