दिल्ली सरकार ने बुजुर्गों के लिए वृद्धा पेंशन की फिर से शुरुआत की, 80,000 नई पेंशन योजना की घोषणा

दिल्ली:- दिल्ली सरकार ने चुनाव से पहले हजारों बुजुर्गों को बड़ा तोहफा दिया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजन अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लाखों बुजुर्गों को पेंशन मिलेगी। आज दिल्ली सरकार की और से दिल्ली में 80,000 वृद्धा पेंशन खोली जा रही है। दिल्ली में बुज़ुर्गों की पेंशन हमने फिर से शुरू करा दी है। अब सब रूके हुए काम फिर से शुरू कराएंगे। एक्स पर पोस्ट करते हुए आम आदमी पार्टी ने लिखा कि बुजुर्गों को उनके बेटे अरविंद केजरीवाल ने तोहफा दिया है। अब दिल्ली के पांच लाख 30 हजार से ज्यादा बुजुर्गों को 2500 रुपये तक की पेंशन मिलेगी।

दिल्ली के पूर्व सीएम और राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हम दिल्ली के बुजुर्गों के लिए एक अच्छी खबर लाए हैं। 80 हजार बुजुर्ग पेंशन खुल रही हैं। अब कुल पांच लाख 30 हजार बुजुर्गों को पेंशन मिलेगी। केबिनेट ने इसे पास किया है और दिल्ली सरकार ने इसमें सुधार किया है। बीते 24 घंटे में 10 हजार आवेदन आ चुके हैं। 2015 में सरकार बनने के बाद हमने पेंशन को बढ़ाया है। देश के अंदर सबसे ज्यादा पेंशन दिल्ली के अंदर है।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours