उत्तर प्रदेश

समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग, शिक्षामित्रों का बड़ा कदम

उत्तर प्रदेश:-  परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के चल रहे विरोध के बीच अब शिक्षामित्र भी आंदोलन की राह पर हैं। शिक्षामित्रों ने समान कार्य का समान वेतन देने की मांग के लिए लखनऊ में डेरा डालने का एलान किया है। इस बार अनिश्चितकालीन आंदोलन की घोषणा की गई है। उप्र. प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की रविवार को दारुलशफा स्थित कार्यालय में हुई बैठक में रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला ने बताया कि 25 जुलाई को जिला मुख्यालयों पर दोपहर दो बजे से एकत्रित होकर मृतक शिक्षामित्रों को श्रद्धांजलि देंगे और मांग को लेकर सीएम को ज्ञापन भेजेंगे। इसके बाद भी समस्याओं का समाधान न हुआ तो 5 सितंबर को पूरे प्रदेश के शिक्षामित्र लखनऊ में एकत्र होकर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेंगे।

प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार ने कहा कि सरकार शिक्षामित्रों के साथ विश्वासघात कर रही है। कोषाध्यक्ष रमेश मिश्रा ने कहा कि सरकार के रवैये से शिक्षामित्रों में रोष है।  बैठक में प्रवक्ता शिव श्याम मिश्रा, विनोद वर्मा, अरविंद वर्मा, वसीम अहमद, अखिलेश पांडेय, सुचित मलिक, अजय सिंह, इंद्रजीत सिंह, रामप्रताप, अशोक श्रीवास्तव, रत्नाकर सिंह, एसके मिश्रा, पंकज सिंह आदि शामिल हुए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago