DGP अभिनव कुमार ने पुलिस मुख्यालय में किया ध्वजारोहण

देहरादून:-  जहां पूरे देश में गणतंत्र दिवस पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है तो वहीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने ध्वजारोहण कर सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।

इसके उपरान्त पुलिस महानिदेशक ने प्रधानमंत्री के उत्तराखण्ड भ्रमण कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पूर्वनिर्मित मापदंडों के आधार पर वर्ष 2023 के लिए चुने गए प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन थाना क्लेमनटाउन के थानाध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र, फायर स्टेशन मायापुर, हरिद्वार को Best Fire Station की ट्रॉफी एवं पुलिस कर्मियों को गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर  राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान कर सभी को बधाई दी।

इस अवसर पर वी मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, सीबीसीआईडी, ए पी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, सहित समस्त पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक। सहित समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours