उत्तराखण्ड

डीजीपी अशोक कुमार ने दिए निर्देश, सभी जिलों के पुलिस प्रभारियों को होली शांति व्यवस्था बनाए रखने की

देहरादून:-  उत्तराखंड में चारों तरफ होली की धूम देखने को मिल रही है। ऐसे में होली के मद्देनजर उत्तराखंड पुलिस भी सतर्क हो गई है। अगर कोई होली पर शराब पीकर हुड़दंग मचाएगा तो पुलिस उसे हवालात पहुंचा देगी। डीजीपी अशोक कुमार ने सभी जिलों को पुलिस प्रभारियों को होली शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसमें उन्होंने हुडदंगियों पर सख्त कार्रवाई करने का बात कही है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार डीजीपी ने सभी जिला प्रभारियों को हुड़दंगियों पर नजर रखने और रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही संवेदनशील स्थलों पर जनपदों में उपलब्ध बम डिस्पोजल स्क्वायड व श्वान दलों के माध्यम से भी चेकिंग कराने को कहा है।  सभी जिला प्रभारी अपने-अपने जिलों के अपर पुलिस अधीक्षक, नगर, ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्षों, चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में समितियों और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े समाजसेवियों के साथ तत्काल बैठक करें।

डीजीपी अशोक कुमार ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगर होली के दिन कोई भी व्यक्ति शराब पीकर हुड़दंग मचाता हुआ नजर आया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से अपील है कि होली के दिन शराब पीकर गाड़ी न चलाए और शांतिपूर्वक तरीके से त्योहार मनाए। यदि इस दिन कोई भी नियम तोड़ता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ताकि होली के त्योहार में किसी भी तरह का खलल न पड़े।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago