डीजीपी अशोक कुमार की माताजी का हुआ आकस्मिक निधन, सीएम धामी ने प्रकट की शोक संवेदना

उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की मां सावित्री देवी का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया है, देहरादून के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली, डीजीपी की मां सवित्री देवी लंबे समय से सांस की परेशानी और अन्य बीमारी के चलते तीन चार दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। वहीं, उनकी मां की निधन की सूचना के बाद से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की माताजी सावित्री देवी जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है, मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की मां सावित्री देवी ने बीती रात 8:30 बजे के आसपास अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, वह 85 वर्ष की थीं, लंबे समय से वह सांस की समस्या और अन्य तरह की बीमारी से जूझ रही थीं। जिसके चलते उन्हें कुछ समय पहले अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट कराया गया था। वहीं, तबीयत में थोड़ा सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से कैनाल रोड स्थित IPS कॉलोनी (DGP सरकारी) आवास में लाया गया था।

पिछले तीन चार दिन पहले उनकी तकलीफ एक बार फिर बढ़ गई, जिसके बाद उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज उनका देहांत हो गया, उनका पार्थिव शरीर आज रात ही किशनपुर आईपीएस सरकारी आवास लाया जाएगा, कल सुबह पुलिस के बड़े आला अधिकारी और शासन-प्रशासन से जुड़े लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकते हैं, जिसके बाद हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours