देहरादून: उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, राज्य कैबिनेट की बैठक पूर्ण हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 30 बिंदुओं पर निर्णय लिया गया है जिसके तहत राज्य सरकार की सोलर नीति में सीएम स्वरोजगार संशोधन नीति को मंजूरी दे दी गई है।
आज की कैबिनेट में राज्य आंदोलनकारियों को क्षैतिज आरक्षण दिए जाने का प्रस्ताव नहीं आ सका इसके लिए कैबिनेट ने नाराजगी व्यक्त की है । ऐसी जमीने जो अलग-अलग प्रकार से कब्जे में है ऐसे मामलों के निस्तारण के लिए एक सब कमेटी का गठन कर दिया गया है। यह कमेटी सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी, दूरसंचार पुलिस से संबंधित विषय को मंजूरी दी गई है श्रम विभाग की आवास विभाग की कुछ प्रस्ताव भी मंजूर किए गए हैं। आज पर्यटन नीति मंजूर नहीं हो सकी है इसका प्रेजेंटेशन कैबिनेट बैठक में हुआ लेकिन इसे अगली कैबिनेट पर लाने के लिए कहा गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…