उत्तरकाशी:- टौंस वन प्रभाग में वन विकास निगम को जारी किए गए लॉट में 788 आवंटित सूखे पेड़ों की आड़ में 108 अतिरिक्त हरे पेड़ काटे गए थे। मामला उजागर होने पर प्रमुख वन संरक्षक ने जांच के आदेश दिए थे। उत्तरकाशी जिले के पुरोला टौंस वन प्रभाग में देवदार के हरे पेड़ों को काटे जाने के मामले में धामी सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएफओ, एक प्रभारी एसडीओ और तीन रेंजरों को सस्पेंड कर दिया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के बाद प्रमुख सचिव वन ने इसके आदेश जारी किए हैं।
टौंस वन प्रभाग में वन विकास निगम को जारी किए गए लॉट में 788 आवंटित सूखे पेड़ों की आड़ में 108 अतिरिक्त हरे पेड़ काटे गए थे। मामला उजागर होने पर प्रमुख वन संरक्षक ने जांच के आदेश दिए थे। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद डीएफओ समेत तमाम अफसरों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की संस्तुति की गई थी। जिससे बुधवार को प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने डीएफओ सुबोध काला, प्रभारी एसडीओ विजय सैनी, सांद्रा रेंज में तैनात रेंजर रामकृष्ण कुकसाल, कोटीगाड़ रेंज के रेंजर गोविंद सिंह चौहान और देवता रेंज के प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेंद्र मोहन जुंवाड़ा को भी निलंबित किया गया है। उप वन संरक्षक कुंदन कुमार को टौंस वन प्रभाग में प्रभागीय वनाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुंदन हल्द्वानी में तैनात थे।
डीएफओ काला को नैनीताल और एसडीओ सैनी को शिवालिक वृत्त देहरादून में अटैच किया गया है। रामकृष्ण को पिथौरागढ़ और चौहान को चंपावत कार्यालय में अटैच किया गया है। इसके अलावा वन विकास निगम के एमडी की ओर से तत्कालीन डीएलएम रामकुमार सहित आठ अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के आदेश एक दिन पहले जारी किए जा चुके हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…