बीते दिन पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार उत्तराखण्ड द्वारा जनपद देहरादून की यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में पुलिस मुख्यालय के सभागर में उच्चाधिकारियों के साथ गोष्ठी की गयी।
पुलिस महानिदेशक ने दिए ये निर्देश-
जनपद में ट्रैफिक हल्कावार यातायात की सुगमता एवं सड़क दुर्घटना में कमी के आधार पर यातायात निरीक्षक से आरक्षी तक की जिम्मेदारी निर्धारित की जायेगी, न कि चालान के आधार पर। प्रतिमाह यातायात कर्मियों के कार्यों की समीक्षा यातायात निदेशालय व पुलिस मुख्यालय स्तर पर की जायेगी। अच्छा कार्य करने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा तथा खराब कार्य करने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। यातायात के संबंध में सुझाव एवं भागीदारी के लिए स्थानीय लोगों के साथ समय-समय पर गोष्ठीयां आयोजित की जाएंगी।



+ There are no comments
Add yours