उत्तराखण्ड

निदेशक यातायात उत्तराखण्ड मुख्तार मोहसिन ने जनपदों को किया निर्देशित, आमनागरिकों की सीट बैल्ट के प्रयोग पर दी जाएं विशेष ध्यान

यातायात निदेशालय उत्तराखण्ड द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म से आम नागरिकों को बार-बार सीट बैल्ट के प्रयोग के लिए जागरुक किया जा रहा है। जैसा कि सभी विदित है कि कुछ दिन पूर्व ही टाटा संस के पूर्व निदेशक सायरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी जिसमें पता चला है कि अगर उनके द्वारा सीट बैल्ट का प्रयोग किया होता तो शायद उनकी जान बच जाती। उत्तराखण्ड में सीट बैल्ट का प्रयोग न करने पर चालान की कार्यवाही देखी जाए तो राज्य में वर्ष 2021 में 10427 उल्लघंनकर्ताओं का सीट बैल्ट का प्रयोग न करनें पर चालान हुआ है। वहीं वर्ष 2022 में माह जुलाई तक 8276 उल्लघंनकर्ताओं का चालान हो चुका है ।

 

पुलिस उपमहानिरीक्षक/निदेशक यातायात उत्तराखण्ड मुख्तार मोहसिन द्वारा बताया गया कि यातायात निदेशालय द्वारा जनपदों को निर्देशित किया गया है कि सीट बैल्ट के प्रयोग के लिए आमनागरिकों को जागरुक किया जाए एवं प्रवर्तन की कार्यवाही में सीट बैल्ट के प्रयोग पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रायः देखने में आया है कि लोग पिछली सीट पर सीट बैल्ट के प्रयोग नहीं करते है जो कि काफी घातक हो सकता है ।  सीट बैल्ट का प्रयोग न करने पर मोटर वाहन अधिनियम 1988 यथासंशोधित 2019 की धारा 194 (B) के अन्तर्गत रु 1000 का चालान भी हो सकता है। कृपया सभी लोगों से निवेदन है कि वाहन में सभी लोग सीट बैल्ट का प्रयोग करें इसमें ही आप लोगों की सुरक्षा है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago