एनएच-34 पर गाड़ी ओवरटेक को लेकर हुआ विवाद, परिवार के साथ यात्रा कर रहे लोगों के साथ मारपीट

उत्तर प्रदेश:- गाड़ी ओवरटेक करने के विवाद में युवक ने अपने साथियों संग सरेआम महिलाओं, बच्चों व पुरुषों के साथ मारपीट की। घटना एनएच-34 किनारे स्थित पेट्रोलपंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने एक नामजद व सात अज्ञात के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। मुख्यालय के विवेक नगर मोहल्ला निवासी कृष्ण बिहारी अपने बेटे प्रदीप, दो बहुओं व बच्चों के साथ कार से सुमेरपुर जा रहे थे।

रास्ते में गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर स्कार्पियो सवार एक दवा व्यापारी के बेटे रीशू सचान से उनका विवाद हो गया। इस पर रीशू ने अपने भाइयों व साथियों को फोन कर बुला लिया। जैसे ही कृष्ण बिहारी लक्ष्मीबाई तिराहा स्थित पंप पर पेट्रोल भराने के लिए रुके, तभी पीछे से आए युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने पहुंचीं महिलाओं व उनके साथ बच्चों को भी नहीं छोड़ा। सूचना पर आई पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ कोतवाली ले गई।

महिलाओं ने युवकों पर अश्लील कमेंट करने व अपशब्द बोलने का आरोप लगाया। पुलिस ने रीशू व सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सदर राजेश कमल ने बताया कि कृष्ण कुमार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। तहरीर में छेड़खानी का कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours