जिलाधिकारी  एवं पुलिस कप्तान  ने शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए खुद लिया सड़कों का जायजा

देहरादून:- शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल अपनी तैनाती के बाद से ही निरंतर प्रयास कर रहे हैं। सड़कों के किन हिस्सों पर सड़क पर किस तरह की चुनौती खड़ी हो रही है, उसका ब्योरा तलब करने की जगह जिलाधिकारी ने स्वयं शहर का जायजा लेना अधिक उपयुक्त समझा।  रविवार को डीएम और पुलिस कप्तान अजय सिंह ने बुलेट से शहर का भ्रमण किया और पिंक बूथ टॉयलेट से लेकर फुटओवर ब्रिज और चौक सुधारीकरण आदि की संभावना देखी। उनके निरीक्षण के लिए शहर चार जोन में बांटा गया शहर।

जिलाधिकारी बंसल ने रविवार को अनूठे अंदाज में बुलेट पकड़ी और एसएसपी अजय सिंह को पीछे बैठाकर शहर का जायजा लेने निकल पड़े। जिले के दोनों प्रमुख अधिकारियों ने घंटाघर से चकराता रोड होते हुए बिंदल पुल तक करीब 12 किलोमीटर का सफर दोपहिया से तय किया।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours