उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ’’मातृ शक्ति सम्मेलन’’ तैयारी के सम्बन्ध में ली बैठक

हरिद्वार: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में, आगामी 12 फरवरी,2024 को ऋषिकुल मैदान में वृहद रूप से प्रस्तावित मुख्यमंत्री के ’’मातृ शक्ति सम्मेलन’’(लाभार्थी संवाद) की रूपरेखा एवं तैयारी के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।  जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बैठक में अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री के  प्रस्तावित ’’मातृ शक्ति सम्मेलन’’(लाभार्थी संवाद) के वृहद रूप से आयोजित किये जाने की तैयारियों के सम्बन्ध में विस्तार से विचार-विमर्श किया।
धीराज सिंह गर्ब्याल ने बैठक में कार्यक्रम के सफल संचालन के लिये बजट की क्या व्यवस्था रहेगी, कितने हजार की संख्या में मातृ शक्ति इस सम्मेलन में भाग लेंगी, इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा किन-किन योजनाओं का शिलान्यास/उद्घाटन किया जायेगा, कितने करोड़ की इन योजनाओं की लागत होगी, कौन-कौन से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, गाड़ियों की किस तरह से व्यवस्था की जायेगी आदि के सम्बन्ध में अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने ये भी निर्देश दिये कि सम्मेलन की वृहद्ता को देखते हुये कार्यक्रम स्थल ऋषिकुल मैदान के अलावा अन्य विकल्पों पर भी विचार विचार किया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने बैठक में पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ’’मातृ शक्ति सम्मेलन’’ की तिथि के लिये एक ट्रैफिक प्लान बनाना सुनिश्चित करें तथा गाड़ियों की कैसे तथा कहां पार्किंग की जानी है, इस सम्बन्ध में भी पूरी रूपरेखा तैयार कर ली जाये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस सम्मेलन में जूट बैग, टेरीकोटा, अचार, कताई-बुनाई, श्रीअन्न आदि से जुड़े हुये कौन-कौन से स्वयं सहायता समूह शामिल होंगे, का एक विवरण तैयार कर लें। उन्होंने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे तीन भीतर एक रूट चार्ट तैयार कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।  उन्होंने ये भी निर्देश दिये कि कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों तथा स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल भी लगाये जायेंगे, जिसकी तैयारी अभी से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने इस सम्बन्ध में एक कमेटी के गठन के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।
इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की दिवेश शाशनी, प्रशिक्षु आईएएस दीपक रामचन्द्र सेठ, डिप्टी कलक्टर मनीष सिंह, एस0पी0 सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, पीडी  के0एन0 तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, एमएनए रूड़की विजयनाथ शुक्ल, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 योगेश शर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, डीईएसटीओ  नलिनी ध्यानी, डीपीएम संजय सक्सेना, एआरटीओ रश्मि पन्त, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी0आर0 मलेठा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल, ईई यूपीसीएल अरविन्द कुमार,  दीपक सैनी, अपर सांख्यिकीय अधिकारी सुभाष शाक्य बीडीओ जयेन्द्र भारद्वाज, मानस मित्तल, सुमन कोटियाल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago