देहरादून:- जिलाधिकारी सोनिका द्वारा आगामी मानसून काल के दृष्टिगत नगर निगम, नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को नालों, नालियों की सफाई के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम देहरादून द्वारा नालों एवं नालियों की सफाई निरंतर गतिमान है। आज ऋषि नगर से चुना भटटा पुल, गोविन्द गढ़ से दुर्गा डेयरी,भंडारी बाग से इंद्रेश हास्पिटल पूल, चंद्रमणि शमशानघाट का नाला रक्षा विहार से चुना भट्टा अहीर मंडी (डोभालवाला) बल्लीवाला से अनुराग चौक, चुक्खुमोहल्ले से कालिका मंदिर तक आदि स्थानों पर उपकरण एवं पर्यावरण मित्रों के माध्यम से नालों एवं परिसरों की सफाई कार्य गतिमान है।



+ There are no comments
Add yours