दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर की सामान्य निकाय की द्वितीय बैठक संपन्न हुई।

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में आज सचिवालय में देहरादून स्थित दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर की सामान्य निकाय की द्वितीय बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि वर्तमान की आवश्यकता के अनुरूप मॉडर्न दून लाइब्रेरी में ई-लाइब्रेरी का मैकेनिज्म विकसित किया जाए।

उन्होंने इसे आईआईटी के पुस्तकालय तंत्र को अपनाए जाने हेतु आईआईटी रुड़की आदि से एमओयू किए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि देश के आईआईटी संस्थान रैंकिंग को लगातार सुधारने के लिए स्वयं को लगातार अपडेट करते रहते हैं। इनसे जुड़ने के बाद दून पुस्तकालय और शोध केंद्र भी स्वतः अद्यतन रहेंगे।

उन्होंने नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी को भी शामिल किए जाने की बात कही। इस अवसर पर दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर से पूर्व मुख्य सचिव श्री एन.एस. नपलच्याल, श्री सुभाष कुमार एवं श्री एन. रविशंकर, अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन एवं सचिव श्री रविनाथ रमन सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours