उत्तराखण्ड

दून पुलिस ने पकड़ा नेहरु कालोनी क्षेत्र में संचालित किया जा रहा अवैध शराब का गोदाम

थाना नेहरु कॉलोनी:-  मुख्यमंत्री उतराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक प्रदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्व कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये है। उक्त निर्दशों के क्रम में थाना नेहरू कालोनी पर थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी के नेतृत्व में अवैध मादक प्रदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु अभियान चलाते हुये टीमें गठित की गयी है।

दिनांक 19-09-2024 को थाना नेहरू कालोनी पुलिस को मुखबीर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी की साकेत काँलोनी अजबपुर से एक यूटीलिटी वाहन से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है, उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया, चैकिग के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक यूटीलिटी वाहन संख्या UK08CB5296 को रोककर चैक किया गया तो उक्त वाहन से 15 पेटी अवैध शराब मकडोवल बरामद हुई।

बरामद शराब के सम्बन्ध में वाहन चालक से सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उक्त शराब की पेटियो को वह साकेत काँलोनी स्थित एक मकान से लाया है, जिस पर पुलिस टीम ने अभियुक्त द्वारा बताये गये मकान की घेराबन्दी कर छापेमारी की गयी तो मकान में मौजूद 02 व्यक्ति पुलिस को देख कर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हे पुलिस द्वारा मौके पर पकड़ लिया गया। मकान की तलाशी में पुलिस टीम को मौके से 15 पेटी अवैध शराब मैकडोवल , शराब की अलग –अलग ब्रान्डो के उत्तराखंड के स्टीकर, उत्तराखण्ड शासन के मोनोग्राम व अन्य सामाग्री बरामद हुई, जिस पर अभियुक्तो के विरुद्ध थाना नेहरू कालोनी पर मु0अ0सं0 302/2024 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम एवं 3(5) 318(4),347(1) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ विवरण :-

अभियुक्तगणो के द्धारा पूछताछ मे बताया कि उनके द्वारा साहिल नाम के व्यक्ति के लिए काम किया जाता है, वे सभी उक्त अवैध शराब को साहिल द्वारा बताए स्थानों पर सप्लाई करते है। साहिल द्वारा हरियाणा/ चंडीगढ़ से सस्ते दामों पर अलग –अलग ब्रान्डों की अवैध शराब को खरीदकर देहरादून लाया जाता है तथा उनके द्वारा उन शराब की बोतलों पर लगे अलग-अलग ब्रान्डों के स्टीकर व मोनोग्राम हटाकर उतराखण्ड राज्य के स्टीकर व मोनोग्राम लगाये जाते है, जिससे वे उक्त शराब को आसानी से उत्तराखंड में बेच सके। उक्त शराब को उनके द्वारा सब्जी की खाली कैरेट में रखकर यूटीलिटी के माध्यम से देहरादून व अन्य जनपदों में ऊचे दामों पर बेचा जाता है, जिससे उन्हे अच्छा मुनाफा हो जाता है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- फईम पुत्र फुरकान निवासी- बुड्ढी, थाना मण्ड़ावली, जिला बिजनोर, उ0प्र0, उम्र 20 वर्ष

2- अहसान पुत्र शाबिर निवासी टीप, थाना मण्डावर, जिला बिजनोर, उ0प्र0, उम्र 25 वर्ष

3- मोसिन पुत्र लियाकत निवासी नया गांव, थाना मण्डावली, जिला बिजनोर, उ0प्र0, उम्र 32 वर्ष।

वांछित अभियुक्त
साहिल

बरामद माल :-

1- 30 पेटी मैकडोवल न0 1
2- रायल स्टैग के कुल 4340 स्लीप
3 – इम्पीरियल ब्लू के कुल 3063 स्लीप
4- मैकडोवेल्स के कुल 420 स्लीप
5- 100 पाईपर के 100 स्लीप
6- ओल्ड मोंक के 2550 स्लीप ,
7- UTK के 700 स्लीप
8- उतराखण्ड शासन के मोनोग्राम 2625 स्लीप
9- 02 बोतल पेंट , स्ट्रीपर
10- 01 हाँटगन मशीन
11- 03 किचन चाकू
12- 01 खुरपी
13- एक यूटीलिटी अशोका लीलेन्ड वाहन संख्या UK08CB5296
2- व0उ0नि0 योगेश दत्त, थाना नेहरू कालोनी
3- उ0नि0 राकेश पुण्डीर, चौकी प्रभारी बाईपास थाना नेहरू कालोनी
4- म0उ0नि0 कुसुमलता पुरोहित, चौकी प्रभारी डिफेन्स नेहरू कालोनी
5- कानि0 श्रीकान्त ध्यानी
6-कानि0 अर्जुन
7- कानि0 सन्दीप छाबडी
8-कानि0 बृजमोहन रावत
9- कानि0 कमलेश सजवाण
10-कानि0 हेमन्ती बहुगुणा

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago