देहरादून:- दून पुलिस द्वारा प्रचलित अभियान के अंतर्गत हुड़दंग करने व शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों के विरुद्ध की कार्यवाही, 25 वाहन ड्रंकन ड्राइव में किए गए सीज , हुड़दंग करने पर 55 व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही,29 युवकों के परिजनों को किया सूचित। आगामी क्रिसमस त्यौहार, विंटर कार्निवाल तथा नव वर्ष के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग करने, शराब पीकर वाहन चलाने वालो तथा यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाते हुए कठोर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये है।
जिसके अनुपालन में दिनांक: 21-12-24 की रात्रि दून पुलिस द्वारा जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाते हुए यातायात के नियमो का उल्लंघन व बिना हेलमेट, दोषपूर्ण नम्बर प्लेट,ओवर स्पीट, रेस ड्राइविंग ड्रंकन ड्राइविंग करने वालोें के विरूद्ध व्यापक चैकिंग अभियान चलाते हुए चालानी कार्यवाही की गयी। साथ ही नाबालिक व युवाओं द्वारा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर उनके परिजनों को फोन के द्वारा सूचित कर नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई।
दून पुलिस द्वारा अभियान के दौरान की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नवत है:
(1) 185 एम0वी0 एक्ट के अन्तर्गत: 25 वाहन सीज
(2) एम0वी0 एक्ट के अन्तर्गत: 41 वाहन सीज
(3) एम0वी0 एक्ट के अन्तर्गतमां0 न्यायालय के कुल 15 चालान माननीय न्यायालय
(4) 81पुलिस एक्ट के अन्तर्गत: 55 चालान पर 17000 रुपये संयोजन शुल्क
(5) फोन द्वारा परिजनों को सूचित कर की चालान की कार्यवाही :29
(6) ओवरलोडिंग में– 04 चालान
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…