दून के नामी स्कूल “द प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल” को ई मेल पर मिली बम से उड़ाने की धमकी, स्कूल में अफरा-तफरी

देहरादून:  देहरादून के डोईवाला क्षेत्र के नामी स्कूल ” द प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल भानियावाला” को बम से उड़ाने की धमकी ई मेल पर मिली। स्कूल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सोमवार को बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड टीम ने स्कूल पहुंचकर चेकिंग की। हालांकि, कहीं कोई विस्फोटक नहीं मिला।  प्रभारी कोतवाली मुकेश त्यागी ने बताया कि “द प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल भानियावाला” को मेल पर धमकी मिली है। विद्यालय के डायरेक्टर मनिंदर एस जुनैजा ने तहरीर देकर इसकी जानकारी दी है। डायरेक्टर ने बताया है कि 30 जुलाई रविवार को शाम 5.30 बजे विद्यालय की ईमेल पर एक मैसेज आया।  कुछ देर बाद 7.42 बजे एक ओर मैसेज विद्यालय की ईमेल पर आया। जिसमें कहा गया था कि 31 जुलाई सोमवार के दिन विद्यालय को बम से उड़ा देंगे। कोतवाल मुकेश त्यागी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

मेल कहां से आई से इसकी जांच की जा रही है। सोमवार को बम निरोधक दस्ते और डॉग स्कवाड ने भी विद्यालय आकर समूचे विद्यालय की छानबीन की। विद्यालय के मैनेजर दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन की ओर से सतर्कता को बढ़ा दी है।  एक ओर मैसेज विद्यालय की ईमेल पर आया। जिसमें कहा गया था कि 31 जुलाई सोमवार के दिन विद्यालय को बम से उड़ा देंगे। कोतवाल मुकेश त्यागी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।  मेल कहां से आई से इसकी जांच की जा रही है। सोमवार को बम निरोधक दस्ते और डॉग स्कवाड ने भी विद्यालय आकर समूचे विद्यालय की छानबीन की। विद्यालय के मैनेजर दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन की ओर से सतर्कता को बढ़ा दी है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours