वाराणसी लोकसभा सीट से सांसद रहे डॉ. राजेश मिश्रा हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल

उत्तर प्रदेश:-  वाराणसी लोकसभा सीट से सांसद रहे डॉ. राजेश मिश्रा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने दिल्ली स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।  वर्ष 2004 में कांग्रेस पार्टी से डॉ. राजेश मिश्रा वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव जीत कर सांसद बने थे। इसके बाद से यहां कांग्रेस को जीत नहीं मिली। इधर, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने डॉ. राजेश मिश्रा को वाराणसी से चुनाव लड़ने की बात कही तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया।

इससे पहले चर्चा थी कि राजेश मिश्रा ठीक चुनाव के बीच कांग्रेस से पाला बदल कर समाजवादी पार्टी के पाले में जा सकते हैं और सपा की साइकिल पर सवार होकर भदोही लोकसभा सीट से ताल ठोक सकते हैं। अजय राय और राजेश मिश्रा के बीच तनातनी लंबे समय से चर्चा का विषय बनी रही है, लेकिन चुनाव के बीच कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेताओं में यह अनबन पार्टी को नुकसान पहुंचा सकती है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours