देश-विदेश

शराबियों का तांडव! बब्बू मान का लाइव शो पुलिस ने बीच में रोका

लुधियाना:- बद्दोवाल इलाके में रविवार को हुए कबड्डी कप के बाद चल रहे बब्बू मान के लाइव शो के दौरान शराब के नशे में हुल्लड़बाजों ने पुलिस पर पानी की बोतलें और कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी। डीएसपी खुद स्टेज पर पहुंचे और उन्होंने शो को बंद करवा दिया। जानकारी के मुताबिक, बद्दोवाल में एक कबड्डी कप का आयोजन किया गया था, जिसके बाद बब्बू मान का शो शुरू हुआ। रात करीब 10 बजे कुछ हुल्लड़बाजों ने शराब के नशे में पानी की खाली बोतलें और कुर्सियां सुरक्षा के लिए खड़े पुलिस मुलाजिमों पर फेंकनी शुरू कर दी।

जब मुलाजिमों ने इसका विरोध किया तो हुल्लड़बाज बहस करने लगे। ये सब देखकर डीएसपी दाखा वरिंदर सिंह खोसा स्टेज पर चढ़ गए। उन्होंने बब्बू मान से माइक लिया और शो बंद करने को कहा। इतना बोलने के बाद कुछ हुल्लड़बाज पुलिस मुलाजिम से धक्का-मुक्की करने लगे। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। रात को स्वजनों के आने के बाद उन्हें छोड़ दिया।

पंजाबी सिंगर बब्बू मान एक मशहूर पंजाबी सिंगर हैं। 2000 के दशक के शुरुआत में उन्होंने कई हिट गाने दिए। जिनमें- रब न करे, मित्रा दी छतरी, किनारा, महफिल मित्रा दीं जैसे दर्जनों हिट सॉन्ग शामिल थे। पंजाबी सिंगर सिद्धूमूसे वाला की हत्या के बाद बब्बू मान को भी फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago