बिहार:- वैशाली में शिक्षा विभाग ने पुरुष शिक्षक को ही मातृत्व अवकाश दे दिया है। शिक्षा विभाग ने शिक्षक को गर्भवती मान लिया। मामला महुआ प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय हसनपुर ओसती का है। जहां पर तैनात बीपीएससी टीचर को शिक्षा विभाग की तरफ से गर्भवती बताकर छुट्टी दे दिया गया है। शिक्षा विभाग की मानें शिक्षक गर्भवती हैं और इसी के कारण उसकी छुट्टी दिया गया है। विभाग ने शिक्षक द्वारा दी गई छुट्टी के आवेदन को वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया।
अब इस बात का खुलासा हुआ तो शिक्षक के साथी उनका मजाक उड़ने लगे। कहने लगे कि मैटरनिटी लीव सिर्फ महिला कर्मचारियों के लिए होता है लेकिन वैशाली जिला में शिक्षा विभाग में इसे उल्टा करते हुए पुरुष शिक्षक के लिए मैटरनिटी लीव शुरू कर दिया है। यह खबर सामने आने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
लोग आश्चर्य कर रहे हैं कि एक पुरुष शिक्षक को मातृत्व अवकाश कैसे मिल सकता है? बिहार में शिक्षा विभाग सुर्खियों में अपने कारनामों के कारण रहती है। पिछले दिनों वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड स्कुल के प्रधान अध्यापक द्वारा अंडा चोरी का मामला सामने आया है। इसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया गया। हालांकि, इस मामले में प्रखंड शिक्षा अधिकारी अर्चना कुमारी ने विभाग की गलती कबूल करते हुए यह बात कही है। गड़बड़ी से पोर्टल पर इस तरीके का हुआ है। पुरुष टीचर को इस तरीके की छुट्टी नहीं दी जाती। इसमें जल्द ही सुधार किया जाएगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…