उत्तराखण्ड

ई-रिक्शा चालक वेरिफिकेशन से बच रहे, 4500 वाहनों की जांच अब तक नहीं हुई

हल्द्वानी शहर में संचालित तीन हजार से ज्यादा ई-रिक्शा और करीब 1500 टेंपो के मालिकों व चालकों ने अब तक अपना सत्यापन नहीं कराया है। ये तो वे वाहन हैं जो रजिस्टर्ड होकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इसके अलावा काफी संख्या में अपंजीकृत वाहन भी हैं। सत्यापन न होने की वजह से चालक की पूरी जानकारी पुलिस के पास है ही नहीं। चालक लगातार बच रहे हैं। सत्यापन न होने का खामियाजा सवारियों को भुगतना पड़ सकता है।

कारण यह है कि यदि उनके साथ कोई घटना हो जाए, तो यह पता ही नहीं होगा कि किस नंबर के वाहन में घटना हुई और उसका चालक कौन था। यदि सभी वाहन सत्यापित हो जाएं तो इनके चालकों को आईडी बन जाएगी। साथ ही वाहनों की पहचान पीले, नीले व हरे स्टीकर पर दर्ज विवरण के जरिये हो जाएगी।परिवहन विभाग के पास रजिस्टर्ड ई-रिक्शा की संख्या करीब 4100 है, जबकि टेंपो की संख्या 3500 है। विभाग निश्चित समय अंतराल पर इनके सत्यापन का कार्य करता है। वाहन, उनकी फिटनेस, कागज चेक करने के बाद उन्हें पीले व नीले दो स्टीकर उपलब्ध कराकर शीशे पर लगाया जाता है। पीला स्टीकर वेरिफिकेशन का तो नीला रूट क्रमांक को दर्शाता है।

ई-रिक्शा पर हरा स्टीकर लगेगा, जो यह बताएगा कि इस वाहन के कागज व चालक दोनों सत्यापित है। परिवहन विभाग कागज चेक करेगा तो पुलिस विभाग पहचान एप के जरिये संबंधित वाहन के चालक का रिकॉर्ड खंगालेगा। इसमें उसका पता, आधार कार्ड का नंंबर दर्ज होगा। यदि कोई मुकदमा दर्ज है तो उसका भी पता चल जाएगा। जब, सब सही होगा तो दोनों विभाग के अधिकारियों के हस्ताक्षर से चालक को कार्ड जारी होगा। इसके साथ ही संबंधित वाहन नंबर के जरिये पूरी जानकारी पल भर में अधिकारियों के सामने होगी।सत्यापन के लिए परिवहन विभाग ने जनवरी में कई बार कैंप लगाए।

इसमें 4100 में से 900 ई-रिक्शा और 3500 में से 2100 टेंपो ही सत्यापन के लिए पहुंचे। यानी अभी भी शहर और इससे सटे इलाकों में 3200 ई रिक्शा और 1400 टेंपो बिना सत्यापन के दौड़ रहे हैं। न इन वाहनों की वर्तमान स्थिति विभाग के पास है और न ही इनके चालक की डिटेल पुलिस के पास।

कई कैंप लगाए गए। क्षमता हर दिन 200 से 250 वाहनों के सत्यापन की थी, लेकिन पहुंचते थे केवल 50 से 60 वाहन ही। फिर आरटीओ ऑफिस में भी कैंप लगा। वहां भी 10 से 20 वाहन ही पहुंचे। अब भी तीन हजार से ज्यादा ई-रिक्शा और करीब 1400 टेंपो का सत्यापन नहीं हो पाया है। न ही उनके चालक का पहचान एप से सत्यापन हुआ है। जांच तेज की गई है। ऐसे वाहनों को सीज किया जा रहा है। – बीके सिंह, एआरटीओ प्रशासन।

नाबालिग दौड़ा रहा था बाइक, पिता को भरना पड़ा चालान
काठगोदाम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक दौड़ा रहे एक किशोर को रोका तो उसके पास न तो लाइसेंस मिला और न ही बाइक के कागजात। हालांकि वह हेलमेट लगाया हुआ था, मगर जांच में वह नाबालिग निकला। दरोगा दिलीप कुमार ने बताया कि किशोर के पिता को बुलाकर बेटे को बाइक थमाने पर फटकार लगाई और उनका चालान कर दिया।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago