बागेश्वर: बागेश्वर जिले में तड़के भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 बताई जा रही है। आज सुबह 4.49 बजे बागेश्वर में आए भूकंप के झटके से लोग भयभीत हैं। हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार भूकंप से कहीं भी किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी नहीं है।



+ There are no comments
Add yours