PCS अधिकारी के घर ED का छापा: उत्तराखंड ब्यूरोक्रेसी में सनसनी, बड़े खुलासे की उम्मीद

उत्तराखंड के वरिष्ठ PCS अधिकारी डीपी सिंह के खिलाफ Enforcement Directorate (ED) ने गुरुवार को देहरादून सहित कुल नौ ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई से प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में हड़कंप मच गया है।

डीपी सिंह पहले भी NH-74 घोटाले के मुख्य आरोपियों में शामिल रह चुके हैं। उन पर मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप भी हैं। ED की टीम ने न केवल उत्तराखंड, बल्कि उत्तर प्रदेश में भी उनके ठिकानों पर छापा मारा है।

खबर लिखे जाने तक डीपी सिंह के आवास पर ED की छापेमारी जारी है। अधिकारी पर NH-74 मामले में करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप है। ED की इस कार्रवाई को लेकर प्रदेश में चर्चा का बाजार गर्म है और ब्यूरोक्रेसी में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours