राष्ट्रीय

दिल्ली-एनसीआर के 60 से ज्यादा स्कूलों में बम रखे होने के संबंध ईमेल, अभिभावक चितिंत

दिल्ली-एनसीआर:-  बुधवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के 60 से ज्यादा स्कूलों में बम रखे होने के संबंध ईमेल मिला। एक ही समय पर कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। दिल्ली अग्निशमन विभाग ने बताया कि अब तक स्कूलों में बम की धमकी के संबंध में 60 से ज्यादा कॉल मिली हैं। इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने कहा कि स्कूलों से अब तक कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है, अभिभावकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। धमकी मिलने वाले स्कूलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा कई स्कूलों को धमकी भरा ईमेल नहीं मिलने के बावजूद एहतियात के तौर पर बच्चों को घर भेजा जा रहा है। इसके बाद स्कूलों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे बम स्क्वॉड के साथ ही फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने स्कूल खाली कराए। दिल्ली के साथ ही एनसीआर के नोएडा में भी स्कूल में बम रखा होने से संबंधित ईमेल आया।

उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉक्टर जाय टिर्की ने कहा कि जिले में अभी किसी स्कूल से धमकी भरे ईमेल के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।  बम की धमकी से संबंधित ईमेल मिलने के बाद बच्चों को घर भेजा गया और आज होने वाली परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया। बुधवार सुबह सात बजे एक साथ दिल्ली के कई नामचीन स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी का ईमेल प्राप्त हुआ। स्कूल प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दी। एक साथ कई स्कूलों में बम की सूचना पर दिल्ली पुलिस भी हरकत में आ गई। दिल्ली पुलिस के साथ ही दमकल विभाग को भी अलर्ट मोड़ पर रखा गया। बुधवार सुबह पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार के मदर मेरी स्कूल को ईमेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी मिली। तुरंत दिल्ली पुलिस, दम निरोधक दस्ता स्कूल में पहुंचा और स्कूल को खाली करवाया गया। पूर्वी दिल्ली के लगभग सात स्कूलों को एक बम से उड़ने की धमकी का ईमेल आया। वहीं दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारका, संस्कृति स्कूल चाणक्यपुरी में भी ईमेल भेज बम से उड़ने की धमकी दी गई।

इसके अलावा नोएडा-ग्रेटर नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूलों में भी बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है। स्कूल प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर स्कूल पहुंचे बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया। स्कूल ने अभिभावकों को मैसेज और फोन कॉल के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। बम से उड़ाने की धमकी मिलने वाले सभी स्कूलों को खाली करा बम स्क्वाड और डाग स्क्वाड ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली और कहीं भी बम नहीं मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।  जानकारी के मुताबिक, देर रात ही इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन से पुलिस को मिल चुकी थी। इसके बाद स्कूलों ने अभिभावकों को सूचित कर कहा कि वे बच्चों को न भेजें। जो पहुंच गए उन्हें वापस कर दिया गया। अभी तक कहीं भी कोई संदेहजनक नहीं मिला है। द्वारका जिला के जिन पांच स्कूलों में इस तरह की सूचना मिली है वहां तलाशी जारी है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago