उत्तराखंड में निवेश को रफ्तार देने वाले उद्यमियों को सीएम द्वारा किया जाएगा सम्मानित

कोविड महामारी के कारण देश से लेकर विदेश तक को आर्थिक झटका लगा, इसके बावजूद उत्तराखंड में निवेश को रफ्तार देने वाले उद्यमियों ने जनवरी 2020 से अब तक प्रदेश में साढ़े सात हजार करोड़ का निवेश किया, वहीं 6 सितम्बर को प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें सीएम धामी निवेशकों को सम्मानित करेंगे।

सचिव, उद्योग डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि राज्य में नए उद्योगों में निवेश करने वाले उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए निवेशक सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए तैयारियां चल रही है। इस समारोह में निवेशकों के साथ निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा की जाएगी।

वहीं पिछले दो साल के भीतर राज्य में उद्योग स्थापित कर उत्पादन शुरू करने वाले निवेशकों से सेवा क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए फीडबैक भी लिया जाएगा। मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में होने वाले समारोह में प्रदेश के लगभग 60 निवेशकों को सम्मानित किए जाएंगे। इसमें 42 बड़े निवेशक और विभिन्न जिलों से एमएसएमई उद्यमी शामिल होंगे।

सरकार ने 2019 में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए इन्वेस्टर्स समिट(निवेशक सम्मेलन) आयोजित किया था। इसमें देश दुनिया से आए निवेशकों ने राज्य में निवेश की इच्छा जाहिर करते हुए सरकार से एमओयू किया था। इस सम्मेलन में 1.24 लाख करोड़ के निवेश एमओयू किए गए थे। धामी सरकार ने निवेशकों की समस्याओं का समाधान और नए उद्योग स्थापित करने के लिए औद्योगिक नीतियों और सिंगल विंडो सिस्टम में कई सुधार किए, जिससे दो साल के भीतर साढ़े सात हजार करोड़ का निवेश हुआ है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours