उत्तर प्रदेश

जसपुरा में अनुसूचित जाति की महिला से पिता-पुत्र ने की मारपीट, पुलिस ने एससी/एसटी और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया

उत्तर प्रदेश :-  बांदा जिले के जसपुरा में अनुसूचित जाति की महिला को ट्यूबवेल की टंकी से लोटे में पानी लेने से पिता-पुत्र ने मना कर दिया और अभद्रता की। महिला के विरोध किया तो पिता-पुत्र ने उसके साथ मारपीट की। आसपास मौजूद महिलाओं ने किसी तरह बचाया। पीड़िता ने थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ एससी/एसटी और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना क्षेत्र के सिकहुला गांव निवासी सीता देवी पत्नी पुत्तू सोनकर ने ने बताया कि मंगलवार को मजदूर लेकर बटाई पर लिए गए खेत में धान की बेड़ लगाने गई थी। प्यास लगने पर पास में ही स्थित राजेंद्र सिह के निजी ट्यूबवेल में रखा लोटा उठाकर टंकी से पानी लेने लगी। इसी दौरान राजेंद्र और उसके पुत्र जितेंद्र सिंह उर्फ बउवा ने अभद्रता कर दी।

विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। पास में ही मौजूद कुछ महिलाओं ने किसी तरह बचाया। पीड़ित महिला ने जसपुरा थाना पुलिस को तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज करने और जानमाल की सुरक्षा किए जाने की मांग की। थाना प्रभारी जसपुरा मोनी निषाद ने बताया कि आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ एससीएसटी व मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago