वित्त मंत्री के बेटे पर जमीन खरीद में राजस्व चोरी का लगा आरोप

ऋषिकेश:  ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे जयेंद्र रमोला ने वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बेटे पर जमीन खरीद में राजस्व चोरी का आरोप लगाया है। आरोप है कि तहसील नरेंद्रनगर में भूमि पर मकान बना होने के बावजूद खाली भूमि दिखाई गई। जमीन खरीदते हुए पैसा खाते में भी जमा नहीं हुआ।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री जहां जीएसटी के बिल लाने पर इनाम देने एवं राजस्व चोरी पर सख्त कार्रवाई की बात कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर वित्त मंत्री के बेटे ने जमीन खरीद में सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाया है। उनके पुत्र ने एक अन्य के साथ मिलकर नरेंद्रनगर तहसील में जमीन खरीदी। जिसमें दर्शाया गया कि भूमि खाली है, इसमें कोई पेड़, बाग, निर्माण आदि नहीं हैं जबकि इस पर जमीन बेचने वाले का घर बना है।

इसके अलावा मंत्री के पुत्र का आधार कार्ड में पता डोईवाला का है जबकि रजिस्ट्री में ऋषिकेश का पता लिखाया गया है। जो अपराध की श्रेणी में आता है। रमोला ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में मंत्री और उनके परिवार ने करोड़ों की संपत्ति की खरीद फरोख्त की है। प्रवर्तन निदेशालय से इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जानी चाहिए।

वित्त मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल – 2022 के विधानसभा चुनाव में मुझसे लगभग 20 हजार मतों से हुई हार को वह पचा नहीं पा रहे हैं और लगातार अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। झूठे आरोप लगा रहे हैं। चुनाव से पहले एक व्यक्ति ने इन पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया था। व्यक्तिगत आरोप लगाकर यह मेरी छवि को धूमिल करना चाह रहे हैं।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours