अमृतसर:- पंजाब के अमृतसर के सिविल अस्पताल में आज सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही अस्पताल में भर्ती मरीजों और बच्चों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
ब्लड बैंक के अंदर लगे फ्रिज के पास आग लगी थी, जिसके बाद आग तेजी से फैलने लगी। आग लगने के बाद अस्पताल के स्टाफ ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। मुश्किल से मरीजों की जान बचाई।
सभी मंजिलों से सिलेंडर इकट्ठा किए और शीशे तोड़कर किसी तरह आग बुझाने की कोशिश की। इसके बाद फायर पीरियड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस मामले में अस्पताल प्रशासन द्वारा जांच का आदेश दिए गए हैं।

+ There are no comments
Add yours