नई दिल्ली:- लाजपत नगर इलाके के एक आंखों के अस्पताल में आग लगने की सूचना है। आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया।
जानकारी के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर में Eye7 चौधरी आई सेंटर में आग लग गई। दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग किस वजह से लगी है अभी इसके बारे में जानकारी नहीं मिली है। आग लगने के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई।
दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल में आज सुबह 11.30 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके तुरंत बाद दमकल की 16 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुट गई। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…