दिल्ली के द्वारका इलाके में यशोभूमि फ्लाईओवर के पास दो गाड़ियों की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक शख्स की झुलसकर मौत हो गई। जबकि कई लोग झुलस गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के थाना सेक्टर 21 द्वारका इलाके में द्वारका एक्सप्रेसवे पर देर रात सवा 12 बजे के करीब क्रेटा और इको वैन के बीच टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद दोनों कारों में आग लग गई। इको वैन से एक शख्स का जल हुआ शव बरामद किया।
क्रेटा कार का चालक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग का कहना है कि रात करीब 12.20 बजे मामले की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पता चला कि दो गाड़ियों की टक्कर हुई थी, जिसके बाद दोनों में आग लग गई।
दमकल ने इको गाड़ी से एक शख्स का जल हुआ शव बरामद किया। हालांकि दूसरी गाड़ी का ड्राइवर सहित अन्य लोग गाड़ी से उतर गए थे, लेकिन इको गाड़ी में एक शख्स फंस गया था। फिलहाल, उसकी पहचान नहीं हो सकी है। आगे की जांच पुलिस कर रही है। मामले की जांच की जा रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…