सिलेंडर फटने से एक घर में लगी आग, पूरा घर मलबे में हुआ तब्दील

रुद्रपुर:-  रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में मंगलवार को सिलेंडर फटने से एक घर में आग लग गई। आग लगने से पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया। वहीं, आग बुझाने पहुंचे छह लोग बुरी तरह झुलस गए।  बताया जा रहा है कि क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन में मकान स्वामी वीरपाल उस समय अपने काम पर गया हुआ था। जबकि उसकी पत्नी सिडकुल में ड्यूटी करने गई थी। वहीं तीन बच्चे स्कूल गए हुए थे। सुबह करीब नौ बजे बंद घर में लोगों ने धुंआ निकलता देखा तो अफरा-तफरी मच गई।

पड़ोसियों ने बाल्टी में पानी लेकर बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक आग सिलिंडर में पहुंच गई और जोरदार धमाका हो गया। धमाका होने से वहां पानी डाल रहे छह लोग झुलस गए। जिनका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया लेकिन घर संकरी गली होने से उन्हें भी मुसीबत का सामना करना पड़ा।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours