रुद्रपुर:- रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में मंगलवार को सिलेंडर फटने से एक घर में आग लग गई। आग लगने से पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया। वहीं, आग बुझाने पहुंचे छह लोग बुरी तरह झुलस गए। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन में मकान स्वामी वीरपाल उस समय अपने काम पर गया हुआ था। जबकि उसकी पत्नी सिडकुल में ड्यूटी करने गई थी। वहीं तीन बच्चे स्कूल गए हुए थे। सुबह करीब नौ बजे बंद घर में लोगों ने धुंआ निकलता देखा तो अफरा-तफरी मच गई।
पड़ोसियों ने बाल्टी में पानी लेकर बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक आग सिलिंडर में पहुंच गई और जोरदार धमाका हो गया। धमाका होने से वहां पानी डाल रहे छह लोग झुलस गए। जिनका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया लेकिन घर संकरी गली होने से उन्हें भी मुसीबत का सामना करना पड़ा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…