देहरादून: उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कार्यालय में आज सुबह भीषण आग लग गई। इससे पहले कोई कुछ कर पाता सब कुछ अंदर जल चुका था।
आज सुबह विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कार्यालय में लगी आग ने विवि प्रशासन के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। अहम दस्तावेज भी आग में जलकर खाक हो गए हैं। मौके पर दमकल कर्मी और प्रेमनगर पुलिस टीम ने पहुंचकर मोर्चा संभाला है।





+ There are no comments
Add yours