राष्ट्रीय

आरजेडी महासचिव पंकज यादव पर गोलीबारी, मुंगेर में बढ़ी सुरक्षा चिंता

बिहार:-  मुंगेर में अपराधियों ने राष्ट्रीय जनता दल के वरीय नेता व प्रदेश महासचिव पंकज यादव को गोली मार दी। उनकी हालत गंभीर है। प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत हवाई अड्डा मैदान में राजद नेता आज मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगते ही वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। आननफानन में राजद नेता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस का कहना है कि राजद नेता को एक गोली सीने के पास लगी है। उनका इलाज चल रहा है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। सदर एसडीपीओ ने बताया कि घटना किन कारणों से हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि राजद नेता को एक गोली दाहिना साइड सीने में लगा है। परिजन द्वारा फर्द बयान के आधार पर प्राथमिक दर्ज कर अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।

परिजनों का कहना है कि पंकज यादव हर दिन की तरह सफियाबाद हवाई अड्डा मैदान टहल रहे थे। इस बीच पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने अचानक गोलियां चला दी। जान बचाने के क्रम में एक गोली उन्हें लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलते ही सफियासराय, कासिम बाजार और कोतवाली की पुलिस पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर एसडीपीओ राजेश कुमार अस्पताल पहुंचे और राजद नेता एवं उनके परिजन से घटना के बारे में जानकारी लिया।

इधर, इस घटना के बाद भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि मुंगेर की घटना दुखद है लेकिन अपराधी पकड़े जाएंगे। योगी के भय से उत्तर प्रदेश में अपराधियों का क्या हाल है ये किसी से नहीं छिपा है। यूपी में अपराधियों पर चुन चुनकर कार्रवाई हो रही है। बिहार में एनडीए सरकार भी अपराधियों पर सख्त एक्शन लेती है। हम तेजस्वी यादव की तरह गैर जिम्मेदार नहीं हैं। यहां जनता बाढ़ में डूब रही है और तेजस्वी दुबई में मौज कर रहे हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago