पीपलपड़ाव रेंज में तस्करों से गोलीबारी, चार वन कर्मी घायल, घायल अधिकारियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

रुद्रपुर:- तराई केंद्रीय वन प्रभाग के पीपलपड़ाव रेंज में सागौन के पेड़ काट रहे तस्करों की वन कर्मियों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड गोली चलीं। जिसमें छर्रे लगने से रेंजर रूप नारायण गौतम समेत चार वन कर्मी घायल हो गए। इसका पता चलते ही वन विभाग और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन घायल वन अधिकारी और कर्मचारियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही तस्करों की तलाश शुरू कर दी गई है।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours