वन विभाग ने रेस्तरां संचालक के खिलाफ पेड़ काटने का मुकदमा दर्ज किया, जमीन की जांच जारी

आगरा में वन विभाग ने ताज पूर्वी गेट बगीची में पेड़ काटने का वीडियो वायरल होने पर ढाबा संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जमीन का मालिकाना हक चिह्नित करने के लिए अभिलेखों की जांच कराई जा रही है। कर्मचारियों की ओर से बगीची में अवैध निर्माण की भी जांच की जा रही है।

डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि ताज पूर्वी गेट के पास बगीची में पेड़ काटे जाने और कर्मचारियों के अवैध निर्माण करने का वीडियो वायरल हुआ था। वन विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची। मौके पर एक पेड़ काटने के साक्ष्य मिले। लकड़ी भी बरामद हुई। इससे सटकर ही रेस्तरां संचालित है। संचालक राजकुमार के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।

डीएफओ ने बताया कि इस जमीन का मालिकाना हक किसके पास है, इसके लिए राजस्व विभाग से अभिलेख निकलवाए जा रहे हैं। पुरातत्व अधीक्षण राजकुमार पटेल ने बताया कि ताज पूर्वी गेट के पास बगीची में कर्मचारियों के दीवार लगाकर टिनशेड डाले जाने का वीडियो वायरल हुआ था। इस पर जांच करवा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours