पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत 4 जुलाई को CBI के सामने होंगे पेश

देहरादून:-  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को सीबीआई के द्वारा नोटिस दे दिया गया है 2016 में जब हरीश रावत की सरकार गिरी थी उस समय पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का सरकार बचाने को लेकर स्टिंग हुआ था जिसको लेकर सीबीआई ने स्टिंग की ऑडियो मैच करने को लेकर हरीश रावत को नोटिस थमा दिया।

लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि सीबीआई वालो के आका जैसा कह रहे हैं वैसा वो कर रहे हैं जो नुकसान उन्हें होना था वह 2016-17 में हो गया था कांग्रेस को भी इससे नुकसान हुआ और उन्हें भी व्यक्तिगत रूप से इसको लेकर नुकसान हुआ, वह जांच के लिए पूरी तरीके से तैयार हैं। लेकिन वह सही समय का भी इंतजार कर रहे हैं क्योंकि अभी भाजपा का समय चल रहा है इसलिए वह सही समय का इंतजार कर रहें है। उनके अनुसार 4 जुलाई को वो सीबीआई के दफ़्तर जायेंगे और जो वो पुछेंगे वो बताएँगे।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours