पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की 91वीं जयंती 23 को मनाई जाएगी

रामपुर बुशहर:-  ब्लॉक कांग्रेस रामपुर की ओर से 23 जून को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की 91वीं जयंती मनाई जाएगी। इस दौरान तीसरे रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के अध्यक्ष सतीश वर्मा ने बताया कि 23 जून को आधुनिक हिमाचल प्रदेश के निर्माता स्व. वीरभद्र सिंह की 91वीं जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस रक्तदान शिविर का आयोजन करेगी, जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोग आकर रक्तदान करें और अपने नेता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि दें। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस की विशेष बैठक राज दरबार परिसर में होगी। इस बैठक में सभी पदाधिकारियों का आना अति आवश्यक है। उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ पदाधिकारी, सभी जोन अध्यक्ष और पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, इंटक, बागवानी, पेंशनर, भूतपूर्व सैनिक सेल, सोशल मीडिया, जिला परिषद अध्यक्ष, पंचायत समिति अध्यक्ष, सदस्य, ग्राम पंचायत प्रधान, उप प्रधान, नगर परिषद अध्यक्ष, सभी सदस्य और कांग्रेस की सभी फ्रंट ऑर्गनाइजेशन इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours