तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, करेंगे भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण

आज से देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय उत्तराखंड के भ्रमण पर हैं। आज पूर्व राष्ट्रपति देहरादून के गढ़ीकैंट में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे, इसके बाद 15 एवं 16 अप्रैल को मसूरी रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

पूर्व राष्ट्रपति भ्रमण के दौरान राजभवन में प्रवास करेंगे। उनके सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन किया गया है। गढ़ीकैंट में डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति से पूर्व राष्ट्रपति का विशेष लगाव रहा है। दिसंबर 2021 में राष्ट्रपति रहते हुए वह उत्तराखंड भ्रमण पर आए थे।

तब दिल्ली वापसी के दौरान गढ़ी कैंट में लगी भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की इस प्रतिमा के छोटा होने की बात उन्होंने अपने परिसहाय से की थी। इस बात को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रतिमा के जीर्णोद्धार के लिए सीईओ कैंट बोर्ड से अनुरोध किया था।

अध्यक्ष कैंट बोर्ड एवं सीईओ कैंट बोर्ड ने प्रतिमा के आकार को बड़ा करने के साथ ही जीर्णोद्धार कर इसे बेहतर स्वरूप दिया है। इसके बाद राज्यपाल ने अपने दिल्ली भ्रमण के दौरान इस प्रतिमा के नए स्वरूप को पूर्व राष्ट्रपति को दिखाया था।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours