दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर दो बाइक की भिड़ंत से चार की मौत, दो घायल, मृतकों में एक कावड़ यात्री शामिल

रुड़की:-  रुड़की क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हो गए है। मृतकों में एक कावड़ यात्री भी शामिल है। दिल्ली- हरिद्वार हाईवे पर नगला इमरती के समीप दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

इसमें रुड़की के बेलडा गांव निवासी अमन चौधरी व अमरेश चौधरी की ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार कांवड़ यात्री सागर निवासी गांव पिंजरा, यमुना नगर, हरियाणा की मृत्यु हो गई। उसका साथी विशाल घायल हो गया। दूसरी दुर्घटना रुड़की के बेलडा गांव के समीप हुई यहां एक बाइक कार से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार अमित निवासी बेहदकी  सैदाबाद झबरेड़ा की मृत्यु हो गई। उसका साथी विक्की घायल हो गया।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours