देहरादून:- सोमवार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भी मिशन मोड में आते हुए ताबड़तोड़ तरीके से सरकारी विभागों की समीक्षा शुरू करने जा रहे हैं सोमवार से शुरू होने वाली समीक्षा बैठक में शुक्रवार तक चलेंगे प्रत्येक दिन तीन से चार अलग-अलग सरकारी विभागों की बैठक प्रस्तावित की गई है इसमें पेयजल से लेकर लोक निर्माण गृह कृषि उद्यान राजस्व आबकारी सिंचाई लघु सिंचाई जैसे कई अहम विभाग शामिल है।
मुख्यमंत्री कि यह होने वाली बैठकें सीधे-सीधे विभागों में हो रहे कामकाज परफॉर्मेंस और लापरवाही भी तय करेंगे सूत्र बताते हैं मुख्यमंत्री की होने वाली बैठकों को अधिकारी बेहद गंभीरता से ले रहे हैं और अभी सही अपने विभागों की प्रेजेंटेशन व समस्त आंकड़ा दुरुस्त कर मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करने की तैयारी कर रहे हैं आपको बताते चलें मुख्यमंत्री पांच दिनों के लिए दिल्ली दौरे पर थे जहां वह प्रधानमंत्री गृहमंत्री व राज्य हित में कई महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए कई केंद्रीय मंत्रियों से भी मिले हैं दिल्ली में मुख्यमंत्री ने रेल से लेकर वायु सेवा वन विद्युत सड़क और कई महत्वपूर्ण फसलों पर अपना पक्ष रखा है जिस पर मुख्यमंत्री को बहुत सकारात्मक जवाब केंद्र से मिला है जानकारों की माने तो कई केंद्रीय मंत्री मुख्यमंत्री के प्रस्ताव को बहुत जल्द स्वीकृत कर इस बाबत राज्य को बड़ा तोहफा भी मिलने के स्पष्ट संकेत हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…