देश-विदेश

पंजाब नाभा के सरकारी कॉलेज में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

पंजाब:–  पंजाब में महिलाओं के साथ अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं पंजाब के नाभा में एक सरकारी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात को प्रिंसिपल के कमरे में अंजाम दिया गया। मामला 27 मार्च का है लेकिन इसकी शिकायत अब दर्ज की गई है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक आरोपी का नाम दविंदर सिंह निवासी ककराला, नाभा है।  जानकारी के अनुसार, छात्रा को दविंदर सिंह ने कुछ बात करने के बहाने प्रिंसिपल के कमरे में बुलाया था। जब वह वहां गई तो वहां दो अन्य आरोपी भी थे। तीनों आरोपियों ने उससे गैंगरेप किया।

पंजाब में महिलाओं के साथ अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही बेटी की लव मैरिज से नाराज परिजनों ने युवक की मां के कपड़े फाड़ दिए थे और अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर घुमाया था। आरोपियों ने उसका वीडियो वायरल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।   वहीं मामला हाईकोर्ट भी पहुंचा था। कोर्ट ने इस मामले में बेहद तल्ख अंदाज में टिप्पणी करते हुए कहा था कि तरनतारन की घटना ने हमें महाभारत काल की याद दिला दी, द्रौपदी का चीरहरण होने पर पांडव व भीष्म पितामह मौन थे। इस मौन का परिणाम महाभारत के युद्ध में लाखों लोगों की मौत के रूप में सामने आया था।

आज सदियों बाद कानून के राज में प्रशासन की नाक तले हुई इस प्रकार की घटना होने पर हम मूकदर्शक नहीं बने रह सकते। प्रेम विवाह करने वाले लड़के की मां को अर्धनग्न कर सड़कों पर घुमाने को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए यह टिप्पणी की है। हाईकोर्ट ने अब 30 अप्रैल तक पंजाब सरकार को इस बारे में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago