गंगा कटान से बैराज से रावली के बीच बना तटबंध करीब 25 मीटर की दूरी में टूट गया। गांवों को खाली कराने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। कटान रोकने के लिए दो दिन से चल रहे प्रयास भी विफल हो गए। सोमवार शाम डीएम जसजीत कौर ने वीडियो जारी कर आसपास के 12 गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए अलर्ट कर दिया था।
तटबंध टूटने के बाद गांव बड़कला, धर्मनगरी, घासीवाला, नवलपुर, हेमराज, चांदपुर नौआबाद, रावली, बेगावाला के साथ साथ बिजनौर शहर का कुछ हिस्सा भी प्रभावित होगा। प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि हालात पर नजर बनाए हुए हैं। डीएम बिजनौर से इस संबंध में वार्ता हुई है। राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। सदर विधायक सुचि चौधरी ने कहा कि पूरा प्रयास चल रहा है कि जान-माल की क्षति न होने पाए।

+ There are no comments
Add yours