देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी गीता धामी ने हस्तनिर्मित राखियां बनाने वाली महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों से वर्चुअल माध्यम से बातचीत की। साथ ही महिलाओं द्वारा बनाई गई हस्तनिर्मित राखी खरीदी है और जनता से अनुरोध किया है कि “कृपया इस पर्व पर स्थानीय महिलाओं द्वारा निर्मित राखी खरीदने का संकल्प लें और आस-पास भी लोगों को इसके प्रति जागरूक करें।



+ There are no comments
Add yours