PM मोदी द्वारा शुभारंभ की गई वंदे भारत ट्रेन में लड़की के साथ बदसलूकी, युवती के भाई के साथ हाथापाई

उत्तर प्रदेश:- मेरठ से आज लखनऊ तक शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन में लड़की से बदसलूकी की गई। विरोध पर युवती के भाई के साथ हाथापाई की गई। भाजपा कार्यकर्ता पर बदसलूकी और हाथापाई करने का आरोप है। आरपीएफ अब केस दर्ज करने की तैयारी में है।

आज ही पीएम मोदी ने इस ट्रेन का शुभारंभ किया है। युवती दिल्ली की रहने वाली बताई जा रही है और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। वह वंदेभारत के शुभारंभ की वीडियो बनाने दिल्ली से अपने भाई के साथ आई थी। इस घटना के बाद चलती ट्रेन में जमकर हंगामा हुआ। आरपीएफ के अधिकारी हंगामे को शांत करने में जुटे रहे।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours