मैनपुरी:- शहर में देवी रोड के पास एक मकान में किराए पर रहने वाली बीकॉम की छात्रा को नामजद अपने परिजन व अन्य सहयोगियों के साथ अगवा कर ले गया। छात्रा के परिजन ने आरोप लगाया कि आरोपी पुत्री से जबरन शादी करना चाहता है। पुत्री के साथ कोई अनहोनी भी हो सकती है। रविवार को पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना भोगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति किराए के मकान में बच्चों की पढाई के लिए रह रहे हैं। 17 अप्रैल को उनकी 19 वर्षीय पुत्री जो कि एक डिग्री कॉलेज में बीकॉम की छात्रा है। वह रात के समय घर में सो रही थी। तभी जनपद फर्रुखाबाद के हमीरखेड़ा निवासी शांतनू चौहान उर्फ गोलू अपने पिता शैलेंद्र सिंह, अनिकेत ठाकुर, आकाश ठाकुर निवासी नई बस्ती खरपरी, विकास ठाकुर निवासी भोजपुरा कोतवाली, दीपक निवासी हमीरखेड़ा उनकी पुत्री को जबरन शादी के लिए घर से अपहरण कर ले गए। देर रात जब वह घर लौटे तो पुत्री के अपहरण के बारे में जानकारी मिली।
पीड़ित पिता ने बताया कि 19 अप्रैल को पुत्री के अपहरण के संबंध में कोतवाली में शिकायत भी दी थी। जानकारी करने के बाद अनिकेत ठाकुर, शैलेंद्र सिंह, आकाश ठाकुर, विकास से संपर्क किया। इन लोगों ने दो दिन में पुत्री को वापस लाने का वादा किया। लेकिन दिन बीतने के बाद यह लोग टाल मटोल करने लगे। उन्हें पुत्री के साथ किसी अनहोनी की आशंका है। पिता की ओर से पुलिस को सभी आरोपियों के फोन नंबर भी उपलब्ध कराए गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…