इतिहास रचा सोने ने, 22 अप्रैल को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव पहुंचा आसमान पर

22 अप्रैल मंगलवार को सोने की कीमत 1 लाख रुपये हो चुकी है। अभी सुबह 11.03 बजे 24 कैरेट सोने का भाव 98,753 रुपये चल रहा है। वहीं अब तक 24 कैरेट सोने के दाम ने 99,012 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर अपना रिकॉर्ड हाई बनाया है। अगर टैक्स या 3 फीसदी जीएसटी के साथ देखा जाएं, तो सोने का दाम 1 लाख रुपये पहुंच गया है।  कल यानी 21 अप्रैल को एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का दाम 96,000 प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा था। कल से लेकर अब तक एमसीएक्स पर सोने के भाव में लगभग 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज की गई है।

21 अप्रैल को 24 कैरेट गोल्ड ने 96,726 प्रति 10 ग्राम पहुंचकर रिकॉर्ड हाई बनाया है। पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल 31 दिसंबर से अब तक 24 कैरेट सोने का दाम 20,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा है। जिसका मतलब हुआ कि इसमें लगभग 26 फीसदी का इजाफा हुआ है।

क्या आगे भी बढ़ेगी सोने की कीमत?

पिछले कुछ दिनों से सोने के दाम इजाफा देखने को मिला है। इसका कारण बढ़ती वैश्विक चिताएं है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ में अभी रोक लगाई तो हैं। लेकिन इसे पूरी तरह से खत्म करने का ऐलान नहीं किया है। इसके साथ ही चीन और अमेरिका के बीच बढ़ रही ट्रेडिंग वॉर ने विश्व अर्थव्यवस्था पर खतरा और बढ़ा दिया है। जिसके चलते निवेशक घबराए हुए हैं। जब भी विश्व अर्थव्यवस्था पर कोई असर पड़ता है या वैश्विक चिताएं बढ़ जाती है। तो ऐसे समय में निवेशक सुरक्षित निवेश जैसे सोने की ओर रूझान करते हैं। यहीं कारण है कि सोने के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अगर ये चिताएं और बढ़ती है तो सोने के दाम में भविष्य में इजाफा आ सकता है। हालांकि ट्रंप टैरिफ का असर शेयर बाजार पर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। आज यानी 22 अप्रैल को फिर एक बार बाजार में अच्छी खरीदारी का माहौल बना हुआ है।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours