होली पर युवाओं को यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का खुशखबरी, परिणाम आज दोपहर 2 बजे होगा जारी

उत्तर प्रदेश:- उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती को लेकर बड़ी खबर है। भर्ती बोर्ड होली पर युवाओं को बड़ा तोहफा देने जा रहा है। आज यानी गुरुवार को दोपहर 2 बजे सिपाही भर्ती परीक्षा का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती के लिए फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी है। 13 मार्च को दोपहर 2 बजे बोर्ड अंतिम परिणाम घोषित कर देगा। इससे पहले लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को डीवी और पीएसटी राउंड के लिए बुलाया गया था। दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) संपन्न होने के बाद परिक्षार्थियों को अंतिम परिणाम का इंतजार था।

होली पर उनका यह इंतजार भी समाप्त होने जा रहा है। आज बोर्ड की तरफ से अंतिम परिणाम जारी कर दिया जाएगा। इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से दी गई है।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours