शासन ने नगर पालिकाओं के परिसीमन की अधिसूचना जारी की, दो नगर पालिकाओं से क्षेत्र हटाए, रामनगर में गांव जोड़े

उत्तराखंड:-  शासन ने प्रदेश की चार नगर पालिकाओं का परिसीमन जारी कर दिया है। वहीं, दो नगर पालिकाओं से कुछ क्षेत्रों को हटा दिया गया है, जबकि रामनगर में कुछ गांव जोड़ दिए गए हैं। शहरी विकास विभाग ने इनकी अधिसूचना जारी कर दी है। सचिव शहरी विकास नितेश झा ने बताया, पालिका किच्छा से सिरौली कलां क्षेत्र को हटाते हुए 20 वार्डों के परिसीमन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। नगर पालिका रामनगर में चोरपानी, शिवलालपुर पांडे, शिवलालपुर रिउनिया, गौजानी और कानियां का 525 हेक्टेयर क्षेत्र शामिल किया गया है।

इससे इन गांवों की 7,237 की आबादी को शहरी सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही नगर पालिका रामनगर के 20 वार्डों का परिसीमन जारी कर दिया गया है। नगर पालिका नगला से जीबी पंत विवि का क्षेत्र हटा दिया गया है। नगला के सभी सात वार्डों का अंतिम परिसीमन जारी कर दिया गया है। नगर पालिका कर्णप्रयाग से ग्राम सेमी-ग्वाड़ का क्षेत्र हटाकर शासन ने कर्णप्रयाग के सातों वार्डों का परिसीमन जारी कर दिया गया है। वहीं, नगर पालिका डोईवाला को श्रेणी-1 में उच्चीकृत करने की अधिसूचना भी जारी हो गई है। इससे डोईवाला को ज्यादा बजट मिलेगा।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours